The Master of the Game

0
The Master of the Game

Sidney Sheldon
अगर तुम जीतना चाहते हो तो तुम्हें खिलाड़ी बनना पड़ेगा

दो लफ्जों में
Kate blackwell दुनिया की सबसे अमीर और ताकतवर  औरतों में से एक है जिसकी जिंदगी रहस्यों से भरी हुई है। उसके पिता ने हीरे खोजे  थे जिससे वो बहुत अमीर हो गए थे और उसकी मां अफ्रीका के एक धोखेबाज व्यापारी की बेटी थी।उसका उठाया हर कदम नफरत से भरा हुआ एक बदला था।

यह  किन लोगों को पढ़ना चाहिए
यह कहानी उन लोगों के लिए है जो सस्पेंस और थ्रिल पढ़ना पसंद करते हैं। 

लेखक के बारे में
Sidney Sheldon , America  के जाने माने लेखक हैं। Chicago उनका जन्म स्थान है। 25 साल की उम्र में उन्होंने कहानियां लिखना शुरू किया था। उनकी लिखी कहानियों पर 20 से ज़्यादा  फिल्म बन चुकी हैं।वह Academy award, screenwriter award, Tony award से भी सम्मानित हैं।

The Master of the Game by Sidney Sheldon
Africa  में बहुत बड़ा और खतरनाक तूफान आया हुआ था। Jamie McGregor के लिए यह सब कुछ बहुत नया था क्योंकि वह ऐसे वातावरण में पला - बढ़ा नहीं था। तब ही अचानक बहुत तेज बिजली कड़की। मानो आसमान से अब वो सीधी उन लोगों पर ही गिर जाएगी। रेत से पूरा आसमान  ढक गया था जैसे मानो रात हो रही हो। इतनी तबाही देख कर, Jamie McGregor  गहरी चिंता में था कि पता नहीं आज klipdrift के लोग ज़िंदा रह पाएंगे या नहीं।  वह घर के अंदर चला गया।कुछ समय बाद जब तूफान थमा , तो Jamie  ने घर से बाहर आकर देखा कि पूरी बस्ती तहस-नहस हो चुकी थी। लोगों के घर  खत्म हो चुके थे।

Jamie McGregor असल में Scotland का रहने वाला था। वह यहां klipdrift हीरों की खोज में आया था।

उसका परिवार बहुत गरीब था। गरीबी की वजह से उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। वह बहुत छोटा था जब ही उसने ठान लिया था कि वह इस गरीबी में नहीं रहेगा।उसने सुना था कि अफ्रीका में बहुत लोग हीरे ढूंढ कर पैसा कमा रहे हैं।उसे अमीर बनना था।एक दिन उसने खाने के वक्त अपने परिवार वालों को यह बात बताई कि वह भी अफ्रीका जाकर हीरे ढूंढना चाहता है , तो उसके परिवार के सदस्य उसकी बात सुनकर हंस पड़े। उसके पापा ने उसकी बातों को मजाक में ले लिया , पर Jamie सीरियस था और उसकी मम्मी इस बात को समझ गई थी।

एक दिन जब सब सो रहे थे तब उसकी मम्मी उसके पास आकर रोने लगीं जिस वजह से Jamie की नींद खुल गई।उसने मां को रोता देख हड़बड़ा कर पूछा कि क्या हुआ मां? तू रो क्यों रही है?मां ने जवाब दिया कि मैं जानती हूं कि पूरे परिवार में सब से ज़्यादा समझदार तू ही है। तू सबकी बहुत परवाह करता है। मैं यह तो नहीं जानती के तुझे हीरे मिलेंगे या नहीं , पर यह कामना करती हूं कि तुझे सफलता मिले। और रोते हुए उन्होंने Jamie की कमीज़ की जेब में पैसे रख दिए। Jamie रोते हुए अपनी मां के गले लग गया और उस ही दिन वह गांव छोड़कर अफ्रीका के लिए रवाना हो गया।

उसकी एक बड़ी बहन थी , एक बड़ा भाई और एक छोटा भाई था।उसके पापा गांव में खेती करते थे और उसकी मां उनका हाथ बंटाती थी।इतनी मेहनत करने के बाद भी उनका गुजारा ठीक से नहीं हो पाता था। वह अपनी बड़ी बहन से बहुत प्यार करता था। वह अपने परिवार के लिए  कुछ करना चाहता था।

The Master of the Game by Sidney Sheldon
बहुत ज्यादा मुश्किलों का सामना करते हुए वह भूखा-प्यासा जैसे तैसे क्लिप ड्रिफ्ट पहुंच गया।पैसों की कमी होने की वजह से उसकी मुश्किलें और भी बढ़ गई थी।फिर वह खुदाई करने के लिए जो औजार लगते हैं,  वह लेने एक दुकान पर गया। वहां पर उसकी  मुलाकात मार्गरेट से हुई। मार्गरेट बहुत खूबसूरत और सरल स्वभाव की लड़की थी। और उस वक्त वह 15 साल की थी।मार्गरेट और उसकी अच्छी बातचीत हुई, जिसमें मार्गरेट ने बातों-बातों में बताया कि अगर तुम हीरे ढूंढ रहे हो , तो शाम को आकर मेरे पिताजी से मिलो। हो सकता है कि वे तुम्हारी कोई मदद कर दें। मारग्रेट के पिता वहां के जाने-माने व्यापारी थे और उनका नाम वंडर मार्वे था। उसके साथियों ने भी उसे वंडर मारवे से मिलने की सलाह दी थी। तभी वंडर मारवे उससे मिला और उसने Jamieको शाम के वक्त डिनर पर घर पर बुलाया। Jamie ने खुशी-खुशी न्योता स्वीकार लिया।

 शाम के वक्त Jamie वंडर मार्वे के घर पहुंच गया। खाने के बाद वंडर मार्वे ने उसे बताया कि हीरे कहां पर खुदाई करने से मिलेंगे। वंडर मरवे Jamie  की मदद के लिए तैयार हो गया। उसने Jamie के  सामने एक contract पेश किया। Contract के कागजात अफ्रीकन भाषा में लिखे थे। Jamie के पूछने पर वंडर मार्वे ने बताया की इसमें लिखा है कि मैं तुम्हें सारी सुविधाएं दूंगा हीरे ढूंढने के लिए और बदले में तुम खोजे गए हीरो का 50% हिस्सा मुझे दोगे। Jamie  ने खुशी-खुशी उसका ऑफर स्वीकार लिया और कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया। वंडर मार्वे के वहां एक नौकर था, जो टिपिकल अफ्रीकन दिखता था,  उसका नाम banda था।वह Jamie को घूर घूर कर देखता था। Jamie को वह पसंद नहीं था।

वंडर मार्वे ने उसे एक घोड़ा, खुदाई के औजार , थोड़ा- सा खाने का सामान दे दिया। जिसे लेकर वह दूसरे ही दिन हीरों की तलाश में निकल पड़ा। 

The Master of the Game by Sidney Sheldon
Jamie के सफर का पहला दिन ठीक-ठाक था। वह रात को सोया और जब सो कर उठा तो उसने घोड़े को मरा हुआ पाया। अभी तो आधा रास्ता भी नहीं हुआ था। Jamie बहुत डर गया था। उसने सोचा कि अगर में वापस गया तो वंडर मार्वे बहुत नाराज़ हो जाएगा और डील कैंसल कर देगा। Jamie ने इतने घने जंगलों में पैदल चलना शुरू कर दिया और वह कई दिनों तक चलता रहा। दिन हफ्तों में बदले और हफ्ते महीनों में। उसके सर पर 24 घंटे मौत का खतरा मंडराता रहता था।कोई भी जंगली जानवर कभी भी अकेले इंसान को घेर कर मार सकता था। उसे रातों को नींद नहीं आती थी।बस सिर्फ एक तमन्ना थी हीरो को पाने की जिसने उसे जिंदा रख रखा था। बहुत पहले ही उसके पास पानी  और खाना दोनों ही चीज खत्म हो चुकी थी।अब तो वह चलने के काबिल भी नहीं रह गया था।भटकते हुए वह एक गांव के पास पहुंचा और वहां जाकर गिर पड़ा। वहां पर alice jordene नाम की एक डॉक्टर ने उसका मुफ्त में इलाज किया।Jamie  ने गांव से निकलते वक्त एलिस से वादा किया कि वो उसका ये एहसान एक दिन जरूर उतार देगा। और वह गांव से चला गया।वह महीनों भटकता रहा  हीरो की तलाश में।फिर एक दिन उसे वह जगह मिल गई जिसका नक्शा वंडर मार्वे ने उसे दिया था। Jamie ने वहां एक हफ़्ते तक खुदाई की तब जाकर उसे 35 हीरे मिले।उसकी खुशी का तो ठिकाना ही नहीं था।

वह हीरे लेकर अपना वादा निभाने वंडर मार्वे के घर आया। वंडर मार्वे ने उस से मीठी- मीठी बातें कर उसे खाना खिलाया और उस से हीरे लेकर तिजोरी में रख कर ताला लगा दिया। Jamie बहुत अचंभे में उसका मुंह देखने लगा और पूछा- मेरा हिस्सा? तो वंडर मावे ने उसके आगे कुछ पैसे रख दिए। Jamie ने कहा कि हीरे आधे -आधे करने कि बात हुई थी ना। तो वंडर मावे ने मुस्कुराते हुए कहा कि हमारी ऐसी कोई बात नहीं हुई थी। जेमी ने कहा कि मैं सबको बताऊंगा कि तुम फ्रॉड हो।वंडर मार्वे ने कहा कि मैं सबको कॉन्ट्रैक्ट दिखाऊंगा जिसमें तुमने यह साफ-साफ लिखा है कि हीरे सारे मेरे हैं और मैं तुम्हें  बस कुछ मेहनताना दे दूंगा। Jamie पैसे वंडर मावे के मुंह पर फेंक कर वहां से चला गया।

The Master of the Game by Sidney Sheldon
उस रात Jamie एक बार में बैठ कर शराब पी रहा था और रोते हुए वंडर मार्वे को कोस रहा था। तभी वहां के बारटेंडर ने उस से कहा कि मैं तुम्हारी मदद कर सकता हूं। उसने Jamie के हाथ में एक पर्ची दी और कहा की मुझे को रात 10 बजे यहां मिलना। जब Jamie वहां गया तो उसके सर पर किसी ने बहुत बुरी तरह से वार किया जिससे वह बेहोश हो गया। जब उसकी आंख खुली तो वंडर मार्वे  और वह बारटेंडर सामने था और उसके आदमी Jamie को बुरी तरह से मार रहे थे और Jamie  फिर से बेहोश हो गया। इस बार उसकी आंख खुली तो उसने देखा की वह कहीं सुनसान रेगिस्तान में है।उसके पूरे शरीर में इतना दर्द था कि मानो शरीर की सारी हड्डियां टूट चुकी हो। मार्वे के आदमियों ने उसे इतना मारा था कि उसकी आंखें भी नहीं खुल रही थीं और ना वह उठ कर बैठ पा रहा था।इतनी प्रताड़ना  कम थी कि अब गिद्धों का एक झुंड उसके सर पर मंडराने लगा था। गिद्ध उसे खाने के लिए उसकी तरफ बढ़ रहे थे।वह अपनी पूरी ताकत समेट कर  जमीन पर रेंगता रहा जब तक कि वह दुबारा बेहोश हो गया। 

The Master of the Game by Sidney Sheldon
वह दो-तीन दिन ऐसे ही इसी हाल में  उस सुनसान रेगिस्तान में पड़ा रहा। फिर जब उसे होश आया उसने महसूस किया कि उसके पैर में बहुत दर्द हो रहा है। उसने जैसे तैसे आंखें खोल कर देखा तो भेड़िया उसके पैर को खा रहा था। Jamie बहुत बुरी तरीके से रो रहा था और तड़प रहा था जितनी ताकत उसमें बची थी उतनी ताकत से भेड़िए को मार कर हटा रहा था। और धीरे-धीरे अपने जीने की उम्मीद छोड़ता जा रहा था। फिर वह बेहोश हो गया। अबकी बार जब उसकी आंखें खुली तो उसने खुद को पट्टियों में लिपटा  हुआ पाया। उसके सामने Alice jordine बैठी हुई थी। उन्होंने कहा हिलों मत , तुम थोड़े दिन में ठीक हो जाओगे और उनके पास banda  बैठा हुआ था। डॉक्टर Alice ने Jamie को बताया के banda ने ही तुम्हारी जान बचाई है। Banda और Jamie की दोस्ती हो गई। banda ने बताया कि वह वंडर मार्वे के पास कई सालों से काम कर रहा है। और वह उस से बदला लेना चाहता है। वंडर मारवे अपनी बेटी से बहुत प्यार करता है।उसे कोई छुए यह वंडर मार्वे को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं है। एक दिन वंडर मार्वे अपनी बेटी को समुंदर किनारे घुमाने ले गया और मार्गरेट पानी में डूबने लगी। Banda ने उसे बचा लिया। लेकिन banda ने रूल तोड़ा था। इसलिए वंडर मारवे ने banda की बहन की इज्जत लूट ली और इस सदमे में banda की मां और बहन दोनों मर गए जिसकी वजह से banda आज भी वंडर मार्वे से बहुत नफरत करता है और बदला लेना चाहता है।

Banda ने Jamie के सामने वंडर मार्वे के सारे कच्चे चिट्थे खोल दिया। उसने jamie को बताया कि किस तरह वंडर मार्वे सीधे सादे लोगो को लूट कर उन्हें बेवकूफ बनाता है।

The Master of the Game by Sidney Sheldon
Banda ने Jamie को बताया था कि वंडर मार्वे के पास समंदर के किनारे की एक ज़मीन है।जिसमें हीरे ऐसे ही खुले पड़े रहते है।   पर वहां की पूरी जमीन में बम बिछे हुए हैं कि कोई अनजान व्यक्ति अगर वहां चला जाता है तो उसके चीथड़े उड़ जाएंगे और सुबह- शाम वहां पर पहरेदार पहरा देते रहते हैं।साथ ही उसके पास दो बुलडॉग्स भी है , जो अगर इंसान को पकड़ ले तो उसे मार कर ही छोड़ते हैं। फिर Jamie ने पूछा कि समुद्र के रास्ते का क्या ?तो banda ने उसे बताया उस बारे में तो हम सोच भी नहीं सकते। पहले भी कई लोगों ने उस रास्ते से जाने की कोशिश की है। लेकिन वहां किनारे पर बहुत बड़े-बड़े पत्थर और चट्टाने हैं जिस से टकराकर नाव टूट जाती है। इस कोशिश में कई लोग मर चुके हैं। Jamie ने राफ्ट बनाने का सुझाव दिया और banda ने उसकी बात मान ली।

वे दोनों आधी रात को अपना राफ्ट लेकर निकल गए क्योंकि आधी रात को वहां पर कोई पहरा नहीं होता था। वे लोग जैसे ही किनारे पहुंचे तो समुंद्र में बहुत तेज तूफान आ गया। तेज लहरों के कारण जो राफ्ट उछला तो दोनों आकर किनारे गिर गए और राफ्ट के दो टुकड़े हो गए। सुबह होने वाली थी और वे वहां फंस चुके थे। वापस लौटने का कोई रास्ता भी नहीं था। Jamie ने हार नहीं मानी।उसने अपनी शर्ट उतार कर उसमें हीरे भरना शुरू कर दिए। Banda ने भी उसकी मदद की। उजाला होते-होते उन दोनों ने करीब 100 हीरे जमा कर लिया। अब सुबह हो गई थी और वंडर मार्वे के गार्ड्स और कुत्ते आ रहे थे , उनकी आवाज आना शुरू हो गई थी। उनमें से एक का नाम Kruger और दूसरे का नाम Brent था। Banda और Jamie भागते जा रहे थे। तभी Jamie की नजर चट्टान की तरफ बढ़ते उस कोहरे पर पड़ी। जब गार्ड्स उनके पास पहुंचे तब वहां कोहरा छा गया। किसी को भी कुछ नहीं दिख रहा था। Jamie और Banda एक दूसरे का हाथ पकड़ कर भागते रहे। तभी अचानक Banda ने Jamie  को रोका और बताया कि यहां से ज़मीन में बम बिछे हुए हैं। Jamie ने पूछा कि बम कितना वजन सह सकते हैं मतलब उन पर इतना वजन रख दिया जाए और वह फूटे नहीं? Banda ने बताया मैक्सिमम 10 किलो। अब उन दोनों ने ज़मीन पर रेंगना शुरू कर दिया। वे 1घंटे तक  रेंगते रहे और थक कर सो गए जब आंख खुली तो वह लोग दरवाजे पर थे और कोहरा छंट चुका था।वहां पर वंडर  मार्वे के आदमी काम करने के लिए आ रहे थे।उन लोगों ने इन दोनों को देखा और पूछा कि तुम कौन हो तो इन्होंने कहा कि हम दोनों काम मांगने आए हैं।हमें वंडर मार्वे से मिलना है। उन लोगों ने इन दोनों को बाहर भगा दिया। और यह कहा कि यहां वंडर मार्वे नहीं मिलेंगे।उनसे मिलना है तो उनके घर जाकर मिलो।इस तरह वे लोग हीरे लेकर वहां से बाहर हो गए और किसी को पता भी नहीं चला कि वहां इतनी बड़ी चोरी हुई है।

The Master of the Game by Sidney Sheldon
Jamie  ने हीरे  आधे-आधे करना चाहा लेकिन Banda ने उसका हिस्सा नहीं लिया। उसने कहा कि बस तुम मेरे लिए वंडर मार्वे से मेरा बदला ले लो।मेरे लिए मेरा हिस्सा वही है। Banda ने बस एक ही हीरा लिया और कहा कि यही काफी है मेरी जिंदगी संवारने के लिए। इसकी मदद से मैं खेती और शादी करूंगा और मुस्कुराता हुआ चला गया। Jamie ने अपना नाम बदलकर आयन ट्रेविस रख लिया और 1 साल बाद फिर से क्लिप ड्रिफ्ट आ गया।  अब वह अमीर बन कर आया था। जिससे लोग उसकी बहुत इज्जत करने लगे थे। उसने वंडर मार्वे के सामने ऐसा जाहिर किया कि मैं बहुत बड़ी रकम यहां पर इन्वेस्ट करना चाहता हूं जिस वजह से वंडर मार्वे उसके पीछे पीछे घूमने लगा।

इतनी प्रताड़ना झेलने के बाद Jamie के बाल पूरी तरह से सफेद हो चुके थे। 25 साल का होने के बावजूद वह ऐसा दिखता था जैसे वह 50 साल का हो। चेहरे पर दो स्कार भी आ गए थे यानी चोट के निशान जिसकी वजह से उसे पूरे गांव में कोई पहचान ही नहीं पाया। Jamie ने कहा उसे मार्गरेट के साथ कंपनी  और हीरे की खदान देखने जाना है। वंडर मार्वे 2 मिनट सोच में पड़ गया। उसने सोचा की डील बहुत बड़ी है। उसने हां भर दी। इस तरह Jamie कई दिनों तक आयन ट्रेविस बनकर मार्गरेट के साथ घुमा और उससे प्यार का झूठा नाटक किया और इस बात की वंडर मार्वे को भनक तक नहीं थी। मार्गरेट ने एक दिन ऐसे ही Jamie से  पूछा कि तुम मुझसे शादी करोगे मिस्टर ट्रेविस , तो उसने कहा हां हां बिल्कुल। मार्गरेट भी इसलिए टेंशन फ्री हो गई थी। जब मार्गरेट प्रेगनेंट हो गई और उसने यह बात Jamie को बताई तो वह बहुत खुश हुआ। उसने कहा चलो तुम्हारे पापा को इस यह खबर देते हैं।मार्गरेट डरी हुई थी पर फिर भी उसके साथ आ गई और जेमी ने बेशर्मी से यह बात चिल्ला चिल्ला कर पूरे गांव के सामने वंडर मार्वे को बताई जिससे उसका सिर शर्म से झुक गया।वंडर मार्वे पूरी रात सोचता रहा दूसरे दिन उसने Jamie से कहा  कि मिस्टर ट्रेविस आप मेरी बेटी से शादी कर लो। यह सुनकर जेमी हंसने लगा और उसने शादी से साफ साफ मना कर दिया  और उसे बताया कि मैं कोई आयन ट्रेविस नहीं हूं। मैं वहीं Jamie mcgregor हूं , जिसे तुमने धोखा देकर मरने के लिए रेगिस्तान में छोड़ दिया। 

वंडर मार्वे की बहुत बदनामी हो गई थी।उसने अपना जनरल स्टोर बंद कर दिया और मार्गरेट को घर से यह कह कर निकाल दिया कि  मेरे लिए मेरी बेटी मर गई। तुम मेरी बेटी नहीं हो सकती। मार्गरेट के पास दूसरा कोई ठिकाना नहीं था और पूरे गांव वाले उसे बहुत  गिरी हुई नजरों से देखते थे।वह भटकते भटकते एक बेकरी स्टोर पहुंच गई। बेकरी स्टोर की मालकिन बहुत भली औरत थी। उन्होंने उसे खाना और रहने के लिए ठिकाना दिया।मार्गरेट ने अपने पूरे 9 महीने वहीं निकाले। इस दौरान जेमी ने वहीं क्लिप ड्रिफ्ट में बहुत बड़ा घर बना लिया और बहुत बड़ा एम्पायर खड़ा कर दिया। मार्गरेट रोज उसके घर के बाहर उससे मिलने जाती थी। इस उम्मीद में कि शायद 1 दिन वह मार्गरेट और उसके बच्चे को अपना लेगा। लेकिन Jamie उससे कभी नहीं मिला। इस ही दौरान वंडर मारवे कंगाल हो गया और  सदमे से उसकी मृत्यु हो गई। वह इतना बदनाम हो गया था कि उसके अंतिम संस्कार के लिए भी पूरे गांव में से कोई नहीं आया था सिवाय मार्गरेट के जो उसकी अपनी बेटी थी और Jamie के जिसका बदला आज पूरा हो गया था।

मार्गरेट के 9 महीने पूरे हो गए थे।उसके यहां बेटा पैदा हुआ। जिसका नाम उसने Jamie McGregor ही रखा।मार्गरेट ने अभी भी आस नहीं छोड़ी थी। वह रोज जेमी के घर के बाहर जाकर खड़ी हो जाती थी। पिछले 1 साल में Jamie ने उसकी शक्ल तक नहीं देखी थी। फिर एक दिन उसने बेल बजाई और जैसे ही जेमी की मैड ने दरवाजा खोला उसने अपने बच्चे को उसके हाथ में दिया और कहने लगी मैं 1 हफ्ते के लिए किसी काम से शहर से बाहर जा रही हूं। जेमी को बोलना कि हमारे बच्चे का अच्छे से ध्यान रखे। इससे पहले कि मैड कुछ बोल पाती मारग्रेट वहां से जा चुकी थी।

Jamie  ने मेड को बहुत डांटा और कहा के तुमने ज़िम्मेदारी ली है तो अब तुम ही संभालोगी इस बच्चे को और इसकी आवाज़ मुझे घर में आनी नहीं चाहिए।बच्चा तो बच्चा है। Jamie खुद को उसे प्यार करने से रोक नहीं पाया। हफ्ते भर में जेमी जूनियर जेमी के बहुत करीब आ गया। एक हफ्ते बाद मार्गरेट,  जूनियर Jamie को वापस ले गई। Jamie अपने बच्चे से मिलने के लिए तड़प उठा। उसने मार्गरेट को बहुत सारे पैसे ऑफर किए। मारग्रेट को उसकी इस हरकत पर बहुत आश्चर्य हुआ। वह रोती हुई उसका ऑफर रिजेक्ट करके चली गई और अमेरिका की ट्रेन में जाकर बैठ गई।बस ट्रेन चलने ही वाली थी कि Jamie भागता हुआ आया मार्गरेट के पास और उसने हांफते हुए कहा चलो शादी कर लेते हैं। मार्गरेट मुस्कुराई, यही तो वह चाहती थी।

The Master of the Game by Sidney Sheldon
Jamie और मार्गरेट कि शादी को अब 5 साल हो गए थे। Jamie मार्गरेट की तरफ बिल्कुल भी अट्रैक्टेड नहीं था। वे बस पार्टीज में लोगों के सामने, पति पत्नी होने का दिखावा करते थे। असल में मार्गरेट की जिंदगी में आज भी अंधेरा ही था। बस उसे एक बात की खुशी थी कि उसने अपने ऊपर लगे हुए बदनामी की कीचड़ को धो दिया था। अब लोग उसके लिए अपशब्द इस्तेमाल नहीं करते थे। लोग उसे इज्जत की नजरों से देखते थे।

Jamie अपनी ख्वाहशों को पूरा करने red light area में जाता था। पूरे टाउन को यह बात पता थी।लेकिन उसकी इज्जत इतनी थी कि कोई कुछ बोलता नहीं था। यह बात मार्गरेट से भी छुपी नहीं थी लेकिन वह बेबस थी। मार्गरेट 

ने सुन रखा था की Jamie की मिस्ट्रेस का नाम भी मार्गरेट ही है। उस मार्गरेट से लड़ाई होने पर Jamie नशे में आकर अपनी बीवी के साथ सो गया। मार्गरेट प्रेगनेंट हो गई और उसकी वहां एक बेटी की पैदाइश हुई जिसका नाम Kate रखा गया। जिस दिन Kate पैदा हुई थी उस ही दिन जूनियर Jamie को किसी ने किडनैप करके मार दिया था। Banda ने Jamie को बताया  कि मेरे ही ग्रुप के लोगों ने तुम्हारे बेटे को मारा है।  मुझे जब तक ये पता चलता, बहुत देर हो गई थी। उन दिनों गोरे लोग , कालों को ठीक से ट्रीट नहीं करते थे। तो सब काले लोग उस टाइम पर  प्रोटेस्ट करते थे।काले-गोरे  की लड़ाई में उसके बेटे को मार दिया  banda के लोगों ने। और जब Jamie ने अपने बेटे के कातिल को मारना चाहा तो बीच में Banda खड़ा था। क्योंकि Banda अपने ग्रुप का लीडर था। Jamie को सदमे में पैरालिसिस हो गया। साल भर तक वह जिंदा लाश बन कर बिस्तर पर था। इस दौरान मार्गरेट ने उसका बहुत ख्याल रखा। मार्गरेट उसे सच्चा प्यार करती थी। लेकिन साल भर के बाद वह मर गया  और मार्गरेट अकेली रह गई। 

जब से jamie ने Kruger Brent Limited Industry शुरू की थी।  उसके 2 साल बाद से ही उनका एक बहुत वफादार सेक्रेटरी हुआ करता था जिसका नाम था डेविड ब्लैकवेल। उसने ही पिछले 1 साल  से कंपनी का ख्याल रखा था। देखते ही देखते कैट बड़ी हो गई और डेविड ने केट और मार्गरेट का बिल्कुल अपनी फैमिली की तरह ख्याल रखा और डेविड ने शादी भी नहीं की।

The Master of the Game by Sidney Sheldon
कैट बचपन ही से बहुत ज्यादा शरारती और लड़ाकू किस्म की थी।हमेशा ही मार्गरेट को या फिर डेविड को उसकी दोस्तों से हो रही लड़ाई को छुड़वाना पढ़ता था। एलिमेंट्री स्कूल में टीचर से उसकी लगातार कंप्लेन आती रहती थी। उसने जैसे-तैसे एलिमेंट्री स्कूल कंप्लीट किया।उसके बाद जब वह हाई स्कूल में गई तो मार्गरेट ने उसका दाखिला अमेरिका के जाने-माने बोर्डिंग स्कूल में करवा दिया। कैट बचपन ही से डेविड को चाहती थी। मार्गरेट और डेविड दोनों ने ही उसकी बातों को सीरियसली नहीं लिया था। दोनों में उम्र का फासला बहुत ज्यादा था।

जब kate हाई स्कूल कंप्लीट करके आई तो मार्गरेट का देहांत हो चुका था। अब कंपनी उसे ही संभालनी थी। उसने कॉलेज में बिजनेस स्टडीज पढ़ा और कंपनी बखूबी चलाई, बिल्कुल जैसे उसके पिता चलाते थे। बल्कि उनसे भी ज्यादा अच्छी तरह। और David उसे गाइड करने के लिए था ही। केट कॉलेज टाइम्स में बहुत खूबसूरत हो गई थी। हर कोई उसकी तरफ अट्रैक्ट होता था।लेकिन उसे तो David के अलावा कोई पसंद ही नहीं था।

Kate एक मीटिंग के लिए लंदन गई।वहां पर उसे घर एक पसंद आ गया।उसने वह अपने और डेविड के लिए खरीद लिया।जब वह लंदन से लौटी तो उसे पता चला कि David शादी कर रहा है। जब Kate लंदन में थी, तब डेविड काम के सिलसिले में एक लड़की से मिला था। उस लड़की को David पसंद करने लगा था।उस लड़की के पापा मीट की कोल्ड स्टोरेज की फैक्ट्री शुरु करने वाले थे।वे छोटे  स्तर पर काम शुरू करना चाहते थे और डेविड को उस में बहुत इंटरेस्ट था। उसने Kate से बात कर ली थी कि मैं 10 दिन तक काम करूंगा। तुम्हें सारा काम सिखा कर मैं यहां से चला जाऊंगा।मैं उसके साथ las vegas में शादी करूंगा और वहीं रहूंगा। Kate ने यह बात मान ली थी। 

अचानक से एक दिन डेविड के पास उस लड़की के पिता का फोन आया और उन्होंने बताया कि उन्होंने कंपनी मोटी रकम लेकर बेच दी है। डेविड का दिल टूट गया और उसने रिश्ता भी तोड़ दिया।केट ने उसे खुश करने की बहुत कोशिश की  लेकिन डेविड था कि मानता ही नहीं था।फिर एक दिन Kate ने डेविड को प्रपोज किया और उससे शादी के लिए भी पूछा। डेविड ने हां कर दिया , उसके पास मना करने के लिए कोई रीज़न था ही नहीं। कुछ ही दिनों बाद दोनों ने शादी कर ली। दोनों ने एक साथ बहुत अच्छा वक्त गुजारा।

The Master of the Game by Sidney Sheldon
डेविड इस बात से नाराज था कि उसकी एक्स  fiancee के पापा की मीट फैक्ट्री Kate ने ही खरीदी है। Kate डेविड को खोना नहीं चाहती थी।

विश्व युद्ध 2 शुरू हो चुका था और अमेरिका बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा था। डेविड अमेरिका से था तो इसलिए उसको जंग लड़ने मिलिट्री में जाना पड़ा। Kate अकेली हो गई थी। डेविड की ऐबसेंस में कैट ने कंपनी बखूबी तौर पर चलाई थी। और बल्कि बिजनेस बहुत ज्यादा बढ़ा दिया था।

उसने सोचा कि युद्ध में गोली और बंदूक बहुत लग रही है।उसने एक फैक्ट्री हथियारों की भी खोल दी। जबकि पहले उसके दिमाग में यह ख्याल आया था तो डेविड ने उसे साफ तौर पर मना कर दिया था कि हम लोगों की जान लेने वाले हथियार नहीं बनाएंगे। हालांकि इस कंपनी में से उसे बहुत ज्यादा प्रॉफिट मिला।  जब डेविड वर्ल्ड वॉर टू खत्म होने के बाद घर वापस लौटा तब kate ने बहुत खुशी खुशी यह खबर उसे सुनाई। डेविड को यह बात अच्छी नहीं लगी। Kate कामयाबी के जुनून में इतनी अंधी हो गई थी कि उसे सही गलत में फर्क नहीं दिख रहा था।

Kate और David के यहां प्यारा सा लड़का पैदा हुआ जिसका नाम उन्होंने टोनी रखा। टोनी जब 5 साल का था तभी डेविड गुजर गए। अब केट ने ही डेविड की परवरिश की। Kate इतनी ज्यादा सक्षम थी की उसको देखकर टोनी थोड़ा-सा घबराता था। वह सोचता था क्या पता मैं अपनी मां जितना महान बन पाऊंगा या नहीं।उसकी नजरों में वो हीरोइन थी।

The Master of the Game by Sidney Sheldon
टोनी को बचपन से पेंटिंग करने का बहुत शौक था। वह इस बात को अच्छी तरह से जानता था कि उसकी मां उसके लिए  कई सारे सपने सजाए बैठी है। Kate चाहती थी कि 1 दिन टोनी बड़ा होकर उसकी कंपनी Kruger brent को संभाले।डेविड बड़ा होकर पेंटर बनना चाहता था। जब उसका हाई स्कूल खत्म हुआ तो उसने हिम्मत करके यह बात अपनी मां को बताई। Kate के सपने तो जैसे टूट ही गए थे। उसने अपनी निराशा छुपा कर टोनी को पेरिस के सबसे अच्छे पेंटिंग स्कूल में दाखिला दिलवा दिया। Tony ने वहां 2 साल तक पेंटिंग सीखी । वहां पर एक मॉडल थी , जिसने आगे रह कर टोनी को अप्रोच किया था। दोनों का काफी टाइम अफेयर चला।

फिर एक दिन टोनी के पास आर्ट गैलरी के मालिक का एक ऑफर आया। टोनी बहुत घबराया हुआ था। वह मना कर रहा था अपनी पेंटिंग्स को  आर्ट एग्जिबिशन में देने से। डोमिनिक (जो उसकी गर्लफ्रेंड थी) और उसकी मां के समझाने पर वह मान गया। Kate ने पैरिस के सबसे बड़े पेंटर को वहां पर उसकी पेंटिंग देखने के लिए आमंत्रित किया। Tony डर रहा था और अपनी मां को मना कर रहा था लेकिन उसकी मां नहीं मानी और कहने लगी कि तुम बहुत फेमस हो जाओगे।

जब वह पेंटर गेलेरी में आया तो लोग उस पेंटर को देखकर  हैरान थे। इतना बड़ा पेंटर इतनी छोटी सी गैलरी में आज तक नहीं आया  था।वह आया उसने सारी पेंटिंग देखी और वहां से चला गया और 15-20 मिनट के अंदर -अंदर  टोनी की सारी पेंटिंग बिक गई।दूसरे दिन उस आर्टिस्ट ने प्रेस को बयान दिया। उस बयान में उसने टोनी की पेंटिंग्स की कड़ी निंदा की थी। जिसे सुनकर टोनी टूट गया। पूरे पेरिस में उसकी खिल्ली उड़ रही थी। Tony दूसरे ही दिन पेरिस से चला गया और आकर अपनी मां का बिजनेस संभालने लगा।उसने डोमिनिक को ढूंढने की बहुत कोशिश की, पर उसे वह कहीं नहीं मिली। कई सालों बाद उसने डोमिनिक का फोटो एक मैगजीन पर देखा। जब उसने खोजबीन की तो उसे पता चला की डोमिनिक उनकी ही किसी कंपनी की मैगजीन की मॉडलिंग कर रही है। अब उसको सब समझ में आ गया था।

वह डोमिनिक से मिलने गया। उसने डोमिनिक से धमकी भरे अंदाज में पूछा तुम मेरी मां से पहली दफा कब मिली थी ? तो उसने बताया तुम्हारी मां ने ही मुझे तुम्हारे आर्ट स्कूल में मॉडल बनाकर पहुंचाया था। मैं शुरू से उनके लिए काम करती थी।यह सुनकर तो tony टूट गया और वहां से चला गया। अब वह अपनी मां से  नफरत करने लगा बाद में उसे पता चला कि उस पेंटर को टोनी की बुराई करने के लिए भी उसकी मां ने ही कहा था। जिससे उसकी नफरत और बढ़ गई।

 टोनी  बहुत चुप रहने लग गया था। अब उसे किसी चीज में कोई इंटरेस्ट नहीं बचा था। वह  Kate से दिन ब दिन दूर होता जा रहा था। बस वह कंपनी चलाने में लगा हुआ था।केट ने अपनी कंपनी के फायदे के लिए टोनी की शादी जर्मनी के बहुत बड़े बिजनेसमैन की लड़की से करवा दी। हालांकि tony उसे पसंद करता था।

टोनी और उसकी वाइफ अपनी फैमिली प्लान कर रहे थे। इसी बीच उसकी पत्नी डॉक्टर से मिलने गई।डॉक्टर ने उसे बताया कि तुम प्रेग्नेंट नहीं हो सकती क्योंकि तुम्हारे दिमाग में कुछ कॉम्प्लिकेशंस है। टोनी की पत्नी केट के बहुत करीब आ चुकी थी। उसने यह बात जाकर सबसे पहले Kate को बताई। Kate को तो अपनी कंपनी के लिए  वारिस चाहिए था। Kate ने अपनी बहू को समझाया कि डॉक्टर तुम्हें ऐसे ही डरा रहा है। तुम तो अपनी फैमिली प्लानिंग मत छोड़ो और उन दोनों ने आपस में तय किया कि टोनी को इस बारे में कुछ नहीं बताएंगे।फिर Kate कि बहू 3 महीने बाद प्रेगनेंट हो गई। Tony भी बहुत खुश था।   

आठवें महीने में उसे लेबर पेन होने लगे और डॉक्टर को वक्त से पहले ही डिलीवरी करवानी पड़ी।टोनी के यहां जुड़वा बेटियां पैदा हुई , लेकिन उसकी पत्नी जिससे वह बहुत प्यार करता था वह मर गई , जिसके गम में टोनी पागल हो गया। उसका कहना था कि यह सब कुछ उसकी मां का किया धरा है और यही सच भी था।उसने अपनी मां पर ही जाकर दो गोलियां चला दी। Kate का ऑपरेशन 6 घंटे चला। आखिर में वह बच गई। टोनी पूरी तरह से पागल हो चुका था।

केट ने टोनी की दोनों बेटियों की परवरिश अपने तरीके से की। अब दोनों पोतिया 12 साल की हो गई थी पर टोनी अब भी ठीक नहीं हुआ था। Kate ने टोनी के डॉक्टर से बात की। डॉक्टर्स का कहना था कि वह कभी ठीक नहीं हो पाएगा।  Kate ने Tony की lobotomy करवा दी जिसमें इंसान सब कुछ भूल जाता है और उसमें बस कुछ थोड़ा बहुत सोचने समझने की शक्ति रह जाती है।

The Master of the Game by Sidney Sheldon
Kate ने  दोनों लड़कियों का नामकरण भी किया था। उसने एक का नाम अलेक्जेंड्रा और दूसरी का नाम ईव रखा था। ईव ,एलेक्जेंड्रा से 5 मिनट बड़ी थी। Alexandra सीधी सादी थी जबकि ईव बहुत तेज थी। वह हमेशा अपनी गलतियां अलेक्जेंड्रा पर ढोल देती थी। ईव एलेक्जेंड्रा को कई बार मारने की कोशिश भी कर चुकी थी। उसे एलेक्जेंड्रा से बहुत नफरत थी क्योंकि दोनों बहने एक दूसरे की हूबहू कॉपी थी। दोनों को आपस में हर चीज शेयर करनी होती थी।  फिर चाहे वह बर्थडे की गिफ्ट हो या Kate का प्यार। Kate का झुकाव शुरू से ही ईव की तरफ ज्यादा था क्योंकि उसमें लीडरशिप क्वालिटीज थी। Kate उस में अपना फ्यूचर और अपनी कंपनी का फ्यूचर देखती थी। Kate के मुताबिक ईव से बेहतर कंपनी को अलेक्जेंड्रा नहीं चला सकती थी। 

 ईव जैसे जैसे बड़ी होती गई उसमें बुराइयां बढ़ती गई। ईव की नजर हमेशा से Kate के पैसों पर थी और इसलिए वह Kate के सामने अच्छी और प्यारी होने का दिखावा करती थी। उसके मन में अपनी बहन के लिए बहुत  ज़्यादा नफरत और जलन थी।अलेक्जेंड्रा हमेशा से ईव से प्यार करती थी। जैसा ईव करती थी वह भी वैसे ही करती थी। एलेक्जेंड्रा बहुत सरल स्वभाव की और सीधी-सादी थी।

 ईव की बदमाशियां बढ़ती गई। धीरे-धीरे करके वह दोनों 20 साल की हो गई थी। अब दोनों कॉलेज में चली गई थी। ईव कॉलेज के लड़कों में भी बहुत ज्यादा फेमस थी और वह कॉलेज के आधे लड़कों के साथ रात बिता चुकी थी। वह इतनी ज्यादा बिगड़ गई थी कि उसने टीचर स्टूडेंट्स किसी को नहीं छोड़ा था। धीरे-धीरे करके यह बात पूरे कॉलेज में फैल गई। अगर कोई इस बात को नहीं जानता था तो वह सिर्फ अलेक्जेंड्रा थी। स्कूल की हेड मिस्ट्रेस ने ईव को कॉलेज से निकाल दिया। पर ईव ने यह  बात अलेक्जेंड्रा को नहीं बताई।उसने Alexandra से कहा कि मुझे यह कॉलेज पसंद नहीं है और एलेक्जेंड्रा को साथ में लेकर कॉलेज से चली गई। कॉलेज की हेड मिस्ट्रेस ने Kate से फोन पर बात की और ईव की सारी हरकतें बताई।  जब Kate ने ईव से बात की तो ईव ने केट को यह कहा मेरा नाम लेकर अलेक्जेंड्रा सारे लड़कों से मिलती है। Kate के सामने ईव अच्छी बन गई और एलेग्जेंडरा को बुरा बना दिया। Kate ने उसकी बात का यकीन भी कर लिया। 

जब वह दोनों कैट के साथ रह रही थी तब Kate ने हकीकत जान ली। उसने ईव को अपने घर और जायदाद दोनों से ही बेदखल कर दिया। अब सब कुछ अपने आप अलेक्जेंड्रा के हाथ में चला गया और ईव को यह चीज बर्दाश्त नहीं हुई। Kate ने अलेक्जेंड्रा को ईव के बारे में कुछ नहीं बताया था  और ईव ने उस चीज का भी फायदा लिया।

 ईव ने एलेक्जेंड्रा को अपने बॉयफ्रेंड से  मिलवाया और यह बात उससे छुपाई  कि यही मेरा बॉयफ्रेंड है।और उसने अपने बॉयफ्रेंड को पैसों की लालच देकर एलेग्जेंडरा से शादी करवा दी। ईव का बॉयफ्रेंड भी उसी की तरह निकम्मा और प्लेबॉय था। उसे भी ईव की तरह अपनी करोड़ों की जायदाद से बेदखल कर दिया गया था। वह बहुत तुच्छ इंसान था। कॉल गर्ल्स और छोटे छोटे लड़कों को फिजिकली abuse करता था। वह उन्हें इतना ज्यादा प्रताड़ित कर देता था कि कई लड़कियां उसकी वजह से सुसाइड कर चुकी थी।

ईव ने अपने बॉयफ्रेंड को एलेक्जेंड्रा की पसंद और नापसंद बता दी थी। अब उसका  काम किस तरह  एलेक्जेंड्रा का दिल जीतना था। ईव उसे पल-पल पर गाइड करती रहती थी। उन दोनों ने मिलकर kate और एलेक्जेंड्रा का दिल जीत लिया।आखिरकार अलेक्जेंड्रा की  शादी George Mellis (eve का बॉयफ्रेंड) से हो गई।

शादी के बाद भी जॉर्ज को ईव मिलने बुलाती थी। George ने एलेक्जेंड्रा को बहला-फुसलाकर उसकी वसीयत में यह लिखवाया था कि एलेक्जेंड्रा के मरने के बाद जो कुछ भी उसकी दौलत है वह सब उसके पति यानी जॉर्ज को मिल जाएगी। एलेक्जेंड्रा 49% की शेयर होल्डर बनने वाली थी उसके 23rd बर्थडे पर। Kate ने एलेक्जेंड्रा का बर्थडे बहुत धूमधाम से सेलिब्रेट किया। ईव  पार्टी में इनवाइटेड ही नहीं थी। ईव ने birthday वाली रात जॉर्ज को मिलने बुलाया था।  वह जॉर्ज को बातों बातों में उकसा रही थी। जॉर्ज अपना आपा खो बैठा।उसने ईव को बहुत बुरी तरीके से मारा और उसका जबड़ा तोड़ दिया, चेहरा खराब कर दिया।उसने यह सब गुस्से में किया था। गुस्सा ठंडा होने के बाद जॉर्ज को होश आया तो उसने डॉक्टर को फोन करके बुलाया। पुलिस केस बन गया था। ईव जॉर्ज के ऊपर केस नहीं करना चाहती थी, इसलिए उसने हिट एंड रन का केस दर्ज करवाया। डॉक्टर ने जॉर्ज को साइकेट्रिस्ट से मिलने के लिए फोर्स किया और उसको बात माननी पड़ी। जॉर्ज की काउंसलिंग के दौरान साइकेट्रिस्ट (peter) को जॉर्ज की मेंटालिटी पता चली।साथ ही  उसे यह भी मालूम पड़ा कि वह कितना खतरनाक है। वह कभी भी अपनी  पत्नी को मार सकता है। जॉर्ज एलेक्जेंड्रा को लेकर विदेश घूमने गया था। एलेक्जेंड्रा बहुत खुश थी।वह बिल्कुल भी नहीं जानती थी कि जॉर्ज के दिमाग में क्या चल रहा है। Peter अलेक्जेंड्रा को लेकर चिंता में था पर वह कुछ कर नहीं सकता था।

चेहरा खराब होने की वजह से ईव को अपने चेहरे की सर्जरी करवानी पड़ी।यह बात जब केट को पता चली तो वह बहुत दुखी हुई। उसने ईव को माफ कर दिया और वापस से अपनी जायदाद में हिस्सा देने का फैसला किया। Kate, ईव से मिलने उसके अपार्टमेंट में आई और उसे मना कर वापस  अपने घर ले  गई।

ईव दिल ही दिल में जॉर्ज से बदला लेने की ठान चुकी थी। उसने जॉर्ज से कहा कि तुम motor yatch लेकर पानी में जाना मैं तुम्हारे लिए एक गुमशुदा motor yatch अरेंज कर दूंगी। ध्यान रखना कि उस रात तुम्हें कोई देखे ना। तुम एलेक्जेंड्रा को समुद्र के बीचो-बीच ले जाकर मार डालना और उसकी लाश पानी में फेंक देना। याद रहे कि कोई सबूत नहीं मिलना चाहिए। जॉर्ज ने बिल्कुल ऐसा ही किया और जब वह एलेक्जेंड्रा को नाव ने से धक्का देने लगा  तो अचानक से एलेक्जेंड्रा ने उसके सीने में चाकू से वार किया वह समझ नहीं पा रहा था कि ऐसा क्यों हुआ। फिर वह मुस्कुराई और उसने कहा कि मैं ईव  हूं।उसने जॉर्ज की लाश को पानी में फेंक दिया।

एलेक्जेंड्रा को उस रात ईव ने किसी काम में उलझा दिया था। वह अपनी बहन को कभी किसी काम के लिए मना नहीं करती थी जिसकी वजह से वह आने में लेट हो गई थी। एलेक्जेंड्रा जब समुद्र के पास आई तो वहां कोई नहीं था। वह पूरी रात जॉर्ज की लोटने का इंतजार करती रही। जब जॉर्ज नहीं आया तो उसने एफ आई आर दर्ज करवाएं। कई दिनों तक पुलिस जॉर्ज को ढूंढती रही लेकिन वह नहीं मिला। एलेक्जेंड्रा का रो-रो कर बुरा हाल था। कुछ हफ्तों बाद उसकी लाश पानी में से मिली। शुरू में लोगों को लगा की सुसाइड है पर बाद में मालूम हुआ उसे चाकू मारा गया था।

पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली थी कि जॉर्ज को ईव ने मारा था।लेकिन केट ने पैसे देकर पुलिस का मुँह बंद करवा दिया। एलेक्जेंड्रा को Peter से प्यार हो गया और  उन दोनों ने शादी कर ली ईव को भी Keith यानी कि वह सर्जन जिसने उसकी सर्जरी की थी पसंद करने लगा था।वह ईव के बारे में सब कुछ जानता था पर फिर भी उसने ईव को एक्सेप्ट कर लिया और उससे शादी कर लिया। ईव अभी भी नहीं सुधरी थी। उसका किसी रोरी नाम के बंदे के साथ अफेयर चल रहा था। वह समय-समय पर Keith से डिवोर्स की डिमांड करती रहती थी पर Keith हमेशा मना कर देता है और कहता है कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं तुम जो चाहोगी मैं तुम्हें दूंगा पर मैं तुम्हें तलाक नहीं दूंगा

 

अंतिम झलक

Kate आज 90 साल की हो गई है एलेक्जेंड्रा पीटर की शादी को 7 साल हो गए हैं उनका 5 साल का बेटा है जिसका नाम रॉबर्ट है Kate अब उसे krugar Brent private limited का वारिस बनाने की सपने देख रही है।

 

येबुक एप पर आप सुन रहे थे The Master of the Game by Sidney Sheldon ये समरी आप को कैसी लगी हमें yebook.in@gmail.com पर ईमेल करके ज़रूर बताइये.

आप और कौनसी समरी सुनना चाहते हैं ये भी बताएं. हम आप की बताई गई समरी एड करने की पूरी कोशिश करेंगे.

अगर आप का कोई सवाल, सुझाव या समस्या हो तो वो भी हमें ईमेल करके ज़रूर बताएं.

और गूगल प्ले स्टोर पर ५ स्टार रेटिंग दे कर अपना प्यार बनाएं रखें.

Keep reading, keep learning, keep growing.


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

YEAR WISE BOOKS

Indeals

BAMS PDFS

How to download

Adsterra referal

Top post

marrow

Adsterra banner

Facebook

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Accept !