Issac Newton

0
Isaac Newton

James Gleick
एक मशहूर शख्सियत के पीछे की सच्चाई जानिए

दो लफ़्ज़ों में
आइज़ैक न्यूटन (2003) किताब आपको इतिहास के सबसे महान विचारकों में से एक न्यूटन की जिंदगी और दिमाग के बारे में विस्तार से बताती है। यह किताब सिर्फ उनकी लाइफ और उनके ऐची़वमेंट्स से आगे के बारे में ही नहीं बताती है बल्कि उनकी अनोखी आदतों और उनके सनकीपने से जुड़े कुछ रोचक पहलुओं से भी हमें रूबरू कराती है। कुल मिलाकर कहें तो यह जीवनी न्यूटन की ज़िंदगी के हर पहलू से जुड़ी बातों को एक रोचक तरीके में पेश करती है।

यह किसके लिए है?
- इतिहास के स्टूडेंट्स के लिए। 
- उन लोगों के लिए जो जानना चाहते हैं कि दुनिया आधुनिक कैसे बनी। 
- उन वैज्ञानिकों के लिए जो अपने मनपसंद विषय के पीछे के किस्से व बातें जानना चाहते हैं।

लेखक के बारे में
जेम्स ग्लीक ने विज्ञान के इतिहास और टैक्नालौजी के शक्तिशाली प्रभाव पर बहुत सारी किताबें लिख कर बहुत नाम और शोहरत पाई है। उन्हें अपनी रचनाओं के लिए PEN/EO, विल्सन बेस्ट लिटररी साइंस राइटिंग अवार्ड और रायल सोसाइटी विंटन प्राइज़ फार साइंस बुक्स जैसे प्रतिष्ठित एवार्ड मिल चुके हैं। उनकी किताबें पुलिट्ज़़र प्राइज और नेशनल बुक एवार्ड की फाइनल लिस्ट में पहुँची थी। इसके अलावा उनकी लिखी हुई कुछ चर्चित किताऐं हैं: 1) दि इनफार्मेशन: ए हिसट्री, ए थ्योरी, ए फ्लड (2012) और (2) जीनियस :  लाइफ एंड द टाइम्स आफ रिचर्ड फेइनमैन (1992)।

यह किताब आपको क्यूँ पढ़नी चाहिए
आइज़ैक न्यूटन संभवत: इतिहास के सबसे प्रसिद्ध वैज्ञानिक हैं । लेकिन प्रसिद्धि के साथ ही उनके बारे में कई सारे मनगढ़ंत किस्से-कहानियाँ भी अक्सर सुनने को मिलते हैं। इसी वजह से न्यूटन की ज़िन्दगी का ज़्यादातर हिस्सा मनगढ़न्त किस्से कहानियों के नीचे दबा हुआ है। चाहे वह उनके शैतान कुत्ते 'डायमंड' का किस्सा हो, जिसने उनकी प्रयोगशाला में गल्ती से आग लगा दी थी, या वह सेब का किस्सा हो, जो बगीचे में उनके सिर पर गिरा था, जिससे गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत की खोज हुई थी, हम इनमें से बहुत सारे किस्सों से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। 

लेकिन न्यूटन की ज़िंदगी में किस्सों के अलावा भी कई सारी चीजें हैं। उनके सिद्धान्त और खोजें आज भी उतनी ही सार्थक हैं जिननी उनके समय में हुआ करती थी। स्कूलों में उनका गति के नियम ही वे पहली चीजें हैं जो विज्ञान में हमें सबसे पहले पढ़ाई जाती हैं।

लेकिन, न्यूटन अपने आप में एक खासा आकर्षक व्यक्तित्व है। हम उनके विचारों का असली मतलब तभी समझ सकते हैं, जब हम उनके जीवनकाल की दुनिया और उस समय के हालातों को समझेंगे, जिनको उन्होने हमेशा-हमेशा के लिए बदल दिया। वह रहस्य और जादू टोने का ज़माना था। यहाँ तक कि न्यूटन, जो वैज्ञानिक तरीके से सबकुछ समझा रहे थे, वे खुद भी जादू टोने की दुनिया से पूरी तरह अछूते नहीं थे।

उनके विचारों ने दुनिया को हिला कर रख दिया था। हालांकि वे भी खुद को विवादों से नहीं बचा पाए और उन्हें हर मोड़ पर विरोध का सामना करना पड़ा।

 

ब्रिटेन में आर्थिक स्थायित्व का न्यूटन से क्या संबंध है। 

किसने न्यूटन पर कैलकुलस की चोरी करने का आरोप लगाया था। 

कैसे न्यूटन ने खुद को विज्ञान की खातिर करीब-करीब अंधा कर लिया था।

आइज़ैक न्यूटन का जन्म भारी उथलपुथल के बीच हुआ और वे एक पैदाइशी जिज्ञासु थे।
आइज़ैक न्यूटन का जन्म क्रिसमस के दिन, 1642 को, लिंकनशायर काउंटी में वूलस्टोर्प में एक मामूली अंग्रेजी फार्मस्टेड में हुआ था।  न्यूटन के पिता पढे लिखे नहीं थे और दुर्भाग्य से न्यूटन के पैदा होने से पहले ही उनकी मृत्यू हो गई थी।

1640 के दशक में इंग्लैंड अराजकता की स्थिति में था। इंग्लिश गृहयुद्ध पूरी तरह से राजा का समर्थन करने वाले रॉयलिस्टों और राजा की मनमानी और उनके दैवीय अधिकारों को चुनौती देने वाले सांसदों के बीच था।

दुनिया अभी भी जादू और रहस्यवाद में विश्वास से भरी हुई थी।  जब लोग "गुरुत्वाकर्षण" की बात करते थे, तो वे प्रकृति की ताकत की नहीं बल्कि एक इंसान के असर की बात कर रहे थे।  दूसरे शब्दों में कहें तो उस वक्त ज्यादातर लोग प्रकृति के बुनियादी नियमों जैसे- गुरुत्वाकर्षण आदि को मानने को तैयार नहीं थे। हालांकि कुछ लोगों ने यह भविष्यवाणी भी की कि यह बच्चा मैथ्स और अपने प्रैक्टिकल आब्ज़र्वैशन के माध्यम से इस दुनिया को बदल देगा। न्यूटन ने बस यही किया। ऐसा करने में उनके जिज्ञासु दिमाग ने एक बड़ा रोल निभाया।

बचपन में न्यूटन को सूरज की चाल में विशेष रूप से दिलचस्पी थी।  एक तार का उपयोग करके उन्होंने मापा कि कैसे आकाश में सूर्य का पता चलता है और उन्होंने तीन आयामी सन डायल और अन्य ज्योमेट्री शेप बनाए। उन्होंने यह भी नोट किया कि चाँद की चाल सूरज के जैसी थी।

न्यूटन की पढ़ाई स्थानीय ग्रांथम में स्कूल हुई।  किंग्स स्कूल में उन्होंने लैटिन, ग्रीक, हिब्रू और धर्मशास्त्र की पढ़ाई की।  अंकगणित की कक्षा में उन्होंने सीखा कि को एरिया और शेप्स को  कैसे मापा जाता है और ज़मीन के सर्वे के तरीके भी उन्होंने सीखे। जल्द ही उन्होंने इस ज्ञान का इस्तेमाल घर पर लालटेन, वाटरमिल और पवनचक्की बनाने में किया।

सभी युवाओं की तरह न्यूटन की ज़िंदगी में भी वह दौर आया जब वे अपने अस्तित्व को लेकर निराश रहने लगे। उन्हें यह बात परेशान कर रही थी कि उन्हें अपने जीवन में क्या करना चाहिए।  उनके परिवार और समाज के लोगों को लगता था कि वह गाँव में ही रहेंगे और अपने परिवार के खेत में भेड़-बकरियों की देखभाल से ज्यादा कुछ नहीं करेंगे।  लेकिन न्यूटन जानते थे कि उनकी मंजिल कहीं और थी।

न्यूटन ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में सबसे शानदार प्रदर्शन किया
ग्रांथम में अपने एक स्कूल मास्टर और अपने एक सम्मानित अंकल जो एक जाने-माने चर्चमैन थे, की  शिफ़ारिश से आइजैक न्यूटन को कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक सीट मिली।  जून 1661 में, न्यूटन ने ट्रिनिटी कॉलेज से मैट्रिक किया, जिसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के सोलह कॉलेजों में बेस्ट माना जाता है।

कॉलेज में अपने पहले दिन से ही न्यूटन पढ़ाई के प्रति जुनूनी थे।  उन्हें अपनी नई 140-पेज की नोटबुक, कुछ मोमबत्तियों, स्याही और एक चैम्बर पॉट से ज्यादा किसी भी चीज की जरूरत नहीं थी क्योंकि उनका चंचल मन ही उनका सबसे बड़ा हथियार था।

न्यूटन ने ग्रीक दार्शनिक अरस्तू की रचनाओं को अपने सीलेब्स का आधार बनाया गया, खासतौर पर मैटर, फॉर्म्स, समय और गति के विषय से जुड़े में उनके सिद्धांतों को। साथ ही उन्होंने इटैलियन ऐस्ट्रोलोजिस्ट गैलीलियो के आधुनिक वैज्ञानिक विचारों को भी नजरअंदाज नहीं किया।

न्यूटन के साथ क्या हुआ था इसका एक उदाहरण लेने के लिए आइए गति के विषय पर विचार करें। यह अब काफी अजीब लगता है, लेकिन सत्रहवीं शताब्दी से पहले, गति को एक स्थिति के रूप में या फिर एक प्रक्रिया समझा जाता था।

दूसरे शब्दों में कहें तो धीरे-धीरे एक ताजे सेब के सडने और एक मूर्ति के बनने की प्रक्रिया को भी ठीक उसी तरह गति में माना जाता था जैसे कि एक चलती हुई वस्तु को।

संयोग से गैलीलियो की मृत्यू उसी साल (1642 में) हुई जिस साल न्यूटन का जन्म हुआ। गैलीलियो ही वह पहला व्यक्ति था जिसने यह तर्क दिया कि गति सिर्फ एक स्थिति है कोई प्रक्रिया नहीं।

यह वह दौर था जब धीरे-धीरे विज्ञान का स्वरूप भी बदल रहा था। इससे पहले ज्योमेट्री, आब्ज़र्वैशन और माप जैसी चीजों का यूनवर्सल लॉज के अध्ययन में कोई स्थान नहीं था। लेकिन न्यूटन के दौर में, इक्स्पीरीअन्स रिसर्च पर आधारित विज्ञान का अध्ययन सामने आया। उदाहरण के तौर पर, न्यूटन की शिक्षा के दौरान बिल्कुल सटीक समय बताने वाली घड़ियों की अवैलबिलिटी बढ़ी। इसका मतलब था कि समय को ज्यादा प्रैक्टिकल तरीके से मापा जा सकता था जिससे टाइम-बेस्ड प्रयोगों को ज्यादा आसानी और सटीक ढंग से किया जा सकता था।

न्यूटन को एक्सपेरिमेंट करने में मज़ा आता था। उनमें बहुत ज्यादा धैर्य था और वे अक्सर एकांत में रहना पंसद करते थे। 

न्यूटन के एकांत प्रेम का सबूत 1664 में आया। उस साल इतना भयंकर प्लेग फैला कि कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी को अपने दरवाजे बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। ज्यादातर साधारण छात्रों ने इस स्थिति को पढ़ाई से छुटकारा पाने कि तरह देखा, लेकिन न्यूटन कोई ऑर्डनरी स्टूडेंट नहीं थे।

न्यूटन यूनिवर्सिटी से घर लौट आए और उन्होंने अपनी रिसर्च जारी राखी।  उन्होंने आप्टिक्स, प्रकाश और रंग पर प्रयोग करने शुरू कर दिए । इन्ही में से उनका एक प्रयोग काफी खतरनाक था जिसमें उन्हें कांच के जरिए सूरज को घूरना था। उन्होंने गणित के माध्यम से मोशन यानि गति को डिफाइन करने के अपने क्रांतिकारी काम की शुरुआत की। कई पेजों में न्यूटन ने "गति के जरिए समस्याओं को हल करने की" कोशिश की। उन्होंने कई सारे अलग-अलग सिनेरिओ की कल्पना की। इनमें से एक सिनेरिओ में उन्होंने उन्होंने माना कि पॉइंट्स सर्कल के सेंटर की तरफ गति करते हैं जबकि एक दूसरे सिनेरिओ के मुताबिक पॉइंट्स एक दूसरे के समांतर यानी (parallel) गति करते हैं।

न्यूटन को बहुत ही जल्द ये एहसास हो गया कि गति में ही सबकुछ छिपा है। दूसरे शब्दों में कहें तो "बहाव" यानि फ्लक्स ही सबकुछ है वे इस बात को जान चुके थे।

प्लेग के थमने के बाद, न्यूटन को रॉयल सोसाइटी ने नोटिस किया और कैम्ब्रिज में प्रोफेसर की उपाधि प्राप्त दी।
प्लेग खत्म हो गया था और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने इसके अध्ययन की सिफारिश की। इस वक्त तक न्यूटन गति के विषय पर अपना सिद्धांत करीब-करीब तैयार कर चुके थे।

इसमें गुरुत्वाकर्षण का नेचर और इसके कारण गति पर पड़ने वाला प्रभाव शामिल था। न्यूटन का एक किस्सा काफी लोकप्रिय है जिसके मुताबिक न्यूटन को गुरुत्वाकर्षण का ख्याल उस वक्त आया जब उन्होंने एक पेड़ से सेब को गिरते देखा।  लेकिन, हकीकत में उसकी खोज में वस्तुओं को गिराना, उन्हें ढलानों से लुड़काना और  उनके आब्ज़र्वैशन को नोट करना था।

अक्टूबर 1667 में, जिस वर्ष वह कैम्ब्रिज लौटे, न्यूटन को उनके गणित के प्रोफेसर आइजैक बैरो ने बुलाया, और 24 वर्षीय न्यूटन को अपना लेक्चर तैयार करने में मदद करने को कहा। न्यूटन भी काफी समय से लेक्चर दे रहे थे। 1669 के आखिर तक, बैरो ने बेहद सम्मानजन लुकासियन चेयर ऑफ़ मैथामेटिक्स को खाली कर दिया, और वह सम्मान न्यूटन को दे दिया गया। 

लुकासियन पद के अलावा भी कई सारे पद खाली पद मौजूद थे। प्रोफेसर बनने के बाद न्यूटन को अब ट्रिनिटी में अपनी खुद की लैब दे दी गई। वहाँ उन्होंने अकेले में अनगिनत प्रयोग किए। अपने 30वें जन्मदिन से पहले न्यूटन ने पहली बार रिफ्लेक्टिव दूरबीन के लिए एक प्रोटोटाइप का निर्माण किया। न्यूटन से पहले दूरबीनें अपवर्तन यानि रिफ्रैक्शन पर काम करती थीं।  ये दूरबीने छोटी,  धुंदली और टेढ़ी मेढ़ी इमेजेस को प्रोड्यूस करती थी। इसके विपरीत न्यूटन की रिफ्लेक्टिव दूरबीन अधिक प्रकाश लेती थी जिससे शुक्र या बृहस्पति जैसे ग्रहों को अधिक आसानी से देखा जा सकता था।

इसके बाद ब्रिटेन में सबसे बड़ी वैज्ञानिक संस्था रॉयल सोसाइटी को न्यूटन के आविष्कार के बारे में पता चला और उसने न्यूटन को 1672 में प्रकाश और रंग पर अपने काम को प्रकाशित करने के लिए बुलावा भेजा।

इस पत्र में, न्यूटन ने अपने प्रयोग का वर्णन किया, जिसमें उन्होंने सूर्य के प्रकाश को कई प्रिज्मों पर डाला और इस तरह वे प्रकाश के कई रंगों को अलग करने में कामयाब हुए।

इस प्रयोग के आधार पर, न्यूटन ने कहा कि प्रकाश कणों से बना था पहले ऐसा माना गया कि प्रिज्म ने खुद ही रंगों का उत्पादन किया था, लेकिन न्यूटन को यकीन था कि वे केवल सफेद रोशनी को अलग कर रहे थे, जो प्रिज़म से निकलने वाले सात रंगों का मिश्रण थी।

इस पेपर ने रॉयल सोसाइटी में  कुछ लोगों को परेशान किया।  दरअसल, सोसाइटी के एक प्रमुख मेम्बर रॉबर्ट हुक न्यूटन के इस पेपर से खुश नहीं थे और वे ज़िंदगी भर न्यूटन के काम की आलोचना करते रहे।

युवा न्यूटन ने रॉबर्ट हुक को एक आलोचक और एडमंड हैली को एक चैम्पीयन के रूप में देखा
रंग और प्रकाश पर उनके पेपर को काफी प्रसिद्धि मिली मगर इसके छपने के कुछ समय बाद न्यूटन को अपने पेपर को प्रकाशित करने पर पछतावा होने लगा। न्यूटन को सोसाइटी में अपने काम की आलोचना रास नहीं आ रही थी जो ज्यादातर उन मेंबरों द्वारा की जा रही थी जिनके अहंकार को न्यूटन के काम से ठेस पहुंची थी।

न्यूटन की आलोचना करने वाले ग्रुप का नेतृव रॉबर्ट हुक कर रहे थे।  उन्होंने रंग और प्रकाश पर न्यूटन के प्रयोग को बकवास करार दिया। उनका मानना था कि यह एक सिद्धांत नहीं बल्कि एक सिर्फ कल्पना है।

अपने काम पर उठ रहे सवालों के कारण न्यूटन कई महीनों तक उदास रहे। उदासी से बाहर आकर उन्होंने आक्रामक रुख अपनाया और आलोचक हूक की टिप्पणियों पर हमला करके अपने काम का गणितीय प्रमाण देकर बचाव किया।

लेकिन न्यूटन यहीं नहीं रुके। उन्होंने एक दूसरा प्रयोग करने के लिए दो साल के लिए खुद को सबसे अलग कर लिया। इस खोज को तुरंत प्रकाशित करने के बजाय दिसंबर 1675 में न्यूटन ने पहले इसे रॉयल सोसाइटी ऑफ लंदन के सामने पढ़ा। उनके प्रयोग का विषय एक बार फिर "प्रॉपर्टीस ऑफ़ लाइट" थे, लेकिन इसके साथ ही साथ उन्होंने गति पर अपने विचारों पर भी चर्चा की और इलेक्ट्रोस्टैटिक्स पर कुछ पुरानी आब्ज़र्वैशन्स को भी स्पष्ट किया।

हुक ने एक बार फिर न्यूटन के विचारों का विरोध किया। इस विरोध का कोई हल नहीं निकला। आखिरकार हुक को 1677 में रॉयल सोसाइटी का सचिव चुना गया।

हालांकि कहा जाता है कि हुक की दुश्मनी वास्तव में न्यूटन के लिए फायदेमंद थी।  इसने निश्चित रूप से न्यूटन को कई क्षेत्रों में आगे जाने के लिए प्रेरित किया, अगर हुक विरोध न करते तो शायद न्यूटन के प्रयोग उतने शानदार न होते जितने कि वे हुए। 

सबसे जरूरी बात यह थी कि हुक ने न्यूटन को अपने प्रयोगों का मैथेमैटिकल एविडेंस देने का दवाब बनाया जिससे न्यूटन को अपने सिद्धांतों के फंडामेंटल्स पर अधिक मेहनत करनी पड़ी। पृथ्वी की कक्षा के बारे में उसका काम इस मेहनत का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। इसका आखिरी रिजल्ट 1684 का पेपर , "ऑन दी मोशन ऑफ बॉडीज इन ओरबिट " था।

जहाँ एक तरफ हुक न्यूटन के कट्टर विरोधी थे वहीं दूसरी तरफ एडमंड हैली (Edmond Halley) उनके समर्थक थे। हेली एक प्रसिद्ध अंग्रेजी खगोलशास्त्री और गणितज्ञ थे, जिनके नाम पर आज एक प्रसिद्ध दहेमकेतु का नाम हेली धूमकेतु रखा गया है।

हैली ने 1686 में न्यूटन की पहली किताब के प्रकाशन में उन्हें आर्थिक रूप से समर्थन दिया, जो यकीनन गणित पर सबसे महत्वपूर्ण किताब थी – “फिलोसोफी नेचुरलिस प्रिंसिपिया मैथमेटिका”। (the Philosophiæ Naturalis Principia Mathematica)

 इस किताब में न्यूटन के तीन मौलिक नियम शामिल हैं, जो आज भी दुनिया भर में बच्चों को विज्ञान विषय में पढ़ाए जाते हैं।

न्यूटन के पहले नियम के अनुसार जब तक किसी गतिमान वस्तु पर बाहर से कोई बल नहीं लगाया जाता है तब तक वह उसी गति से चलती रहती है। दूसरे नियम के मुताबिक गति उत्पन्न करने के लिए बल जरूरी है।

न्यूटन की गति का आखिरी नियम बताता है कि हर एक्शन का एक बराबर और उलटी दिशा में एक रिएक्शन होता है। यह नियम काफी फेमस है।

अब न्यूटन ने रॉयल सोसाइटी के साथ-ही-साथ रॉयल मिंट का भी नेतृत्व किया
न्यूटन की पहली पुस्तक जब प्रेस में थी, तभी उसका अगला अपडेटेड संस्करण तैयार करने की शुरुआत हो गई थी।  वह काम को अधिक आसान बनाना चाहते थे ताकि पूरी दुनिया को उनकी मेथामेटीकली वेरीफाईड ऑब्जरवेशन से फायदा हो सके।

1703 में उनके महान प्रतिद्वंदी रॉबर्ट हुक की मृत्यु हो गई और न्यूटन ने जल्द ही रॉयल सोसाइटी के प्रमुख के रूप में पदभार संभाला।  कुछ हद तक यह न्यूटन के प्रयासों का ही परिणाम था कि सोसायटी ने रहस्यवाद के साथ चिंता करना बंद कर दिया। इसके बजाय, गणित के माध्यम से प्रकृति के नियमों को साबित करने पर अपना ध्यान केंद्रित किया।

इन उपलब्धियों के बावजूद, न्यूटन को अभी भी लगा कि उसके पास और अधिक काम करने को बचा है।  हालाँकि अब वह एक और दुनिया हिलाने वाले पेपर प्रकाशित करने की स्थिति में नहीं थे।

न्यूटन ने यूनिवर्सल ग्रेविटी के लिए पहले से ही एक मैथ्स फार्मूला तैयार किया था, और यह प्रदर्शित किया कि यह वास्तव में एक यूनिवर्सल फाॅर्स थी, लेकिन अभी तक वे यह साबित नहीं कर पाए थे कि ग्रेविटी की वजह क्या है। प्रूफ की यह कमी उनके विरोधियों के लिए अचूक गोला बारूद थी। जल्द ही सवाल उठने लगे थे कि क्या न्यूटन ग्रेविटी को किसी प्रकार की रहस्यमय शक्ति मानते हैं।

हालांकि, रॉयल सोसाइटी के न्यूटन की अध्यक्षता का मतलब था कि उन्हें ऐसे लोगों से डर नहीं था। उनके नए पद ने उन्हें एक बड़ा अधिकारी बना दिया और वे अवहेलना करने वालों के बारे में बेफिकर हो गए। ब्रिटेन अब एक कैथोलिक सम्राट द्वारा शासित नहीं था, जिसकी वजह से इंगलैड के चर्च ने न्यूटन के काम को धर्म विरोधी माना था।  बल्कि, उनका काम अब अच्छी तरह से और व्यापक रूप से यूरोप भर में प्रकाशित हुआ। नए प्रिंटिंग प्रेस की ताकत से न्यूटन ने अंतरराष्ट्रीय पाठकों का दिल जीत लिया।

इस दौरान, न्यूटन ने अपनी उपलब्धियों की फेहरिस्त में एक और नाम जोड़ा। उन्हें रॉयल मिंट का प्रमुख नियुक्त किया गया था।  दूसरे शब्दों में, वे अब इंग्लैंड की मुद्रा के प्रभारी थे।

यह इतनी विचित्र घटना नहीं थी जितनी यह लग सकती है।  शिपिंग, जनसंख्या सांख्यिकी और इकोनॉमिक्स सहित दुनिया के सभी मामलों में मैथ्स तेजी से ज़रूरी हो रहा था। राजनीतिक गणित की इस नई दुनिया में, एक मजबूत  मुद्रा,  एक बेहद जरूरी चीज़ थी।

न्यूटन ने पहले कुछ साल वार्डन ऑफ द मिंट के रूप में बिताए थे, लेकिन 1700 में उन्हें आधिकारिक रूप से मिंट के मास्टर के पद पर नियुक्त किया गया।  उन्होंने मुद्रा और अकाउंट से संबंधित पद और उसके कर्तव्यों को अपनाया।  विशेष रूप से, उन्होंने एक नई करेंसी बनाने पर विचार किया जिसकी नकल करना कठिन काम था।

न्यूटन की नौकरी प्रतिष्ठित और अच्छे वेतन की थी।  यहां तक ​​कि न्यूटन का यह पद एक अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटी के स्टेटस के साथ आया गया था।

आखिरकार, न्यूटन का सम्मान शक के घेरे के परे था।  लोग आखिरकार उन्हें सुन रहे थे और उनके विचारों को गंभीरता से ले रहे थे।

अपने जीवन के अंत में, न्यूटन को गोटफ्राइड लीबनिज (Gottfried Leibniz) द्वारा चुनौती दी गई और यह विवाद उन दोनों की मृत्यु के बाद भी चलता रहा।
रॉबर्ट हूक की मृत्यु ने न्यूटन को उनके सबसे बड़े आलोचक से छुटकारा दिला दियाथा, लेकिन इसके बावजूद भी विवादों ने उनका पीछा नहीं छोड़।

उन्होंने जर्मन गणितज्ञ गॉटफ्रीड विल्हेम लिबनीज के खिलाफ भी उतना ही संघर्ष किया जितना उन्होंने हुक के खिलाफ किया था।  लिबनीज़ और न्यूटन दोनों ने कैलकुलस का इन्वेन्टर होने का दावा किया और एक दूसरे पर उसको कॉपी करने के आरोप लगाए। 

यह बहस दशकों तक चलती रही। वास्तव में, यह साबित करना मुश्किल था कि कलकुलस को किसने बनाया है और किसने चोरी किया है या फिर क्या यह स्वतंत्र विकास का नतीजा है।

न्यूटन के द्वारा किये गए दावे उस काम पर आधारित थे, जो उन्होंने प्रकाशित नहीं करवाया था जिससे यह समस्या काफी जटिल हो गई। वास्तव में, सूक्ष्म गणनाओं पर उनका प्रारंभिक कार्य उन वर्षों के दौरान शुरू हुआ था, जो उन्होंने प्लेग के दौरान कैंब्रिज से दूर बिताए थे।

आखिर में, जॉन वालिस, जो कैम्ब्रिज में न्यूटन के साथी गणितज्ञों में से एक थे, ने न्यूटन को 1660 के दशक के बाद के उन ग्राउन्डब्रेकिंग रिसर्च को प्रकाशित करने के लिए प्रेरित किया, जिसे वह लंबे समय से  दबाये बैठे थे। हालाँकि, इन कामों में से कुछ का उपयोग न्यूटन अपनी दूसरी पुस्तक,” ट्रीटिस ऑन द रिफ्लेक्शंस, रिफ्रेक्शंस, इन्फ़्लेक्शंस एंड कलर्स ऑफ़ लाइट” (Treatise on the Reflections, Refractions, Inflexions and Colors of Light) में किया गया था और कुछ अन्य खोजों के बारे में, न्यूटन के नेतृत्व वाली रॉयल सोसाइटी द्वारा जारी बयानों में, इशारा किया गया था। उस समय न्यूटन अपनी पूरी संस्थागत शक्ति का उपयोग, लिबनीज़ के आरोपों को खारिज करने और खुद को बेगुनाह साबित करने में कर रहे थे।

न्यूटन की भारी कोशिशों के बावजूद, लिबनिट्ज के साथ उनकी प्रतिद्वंद्विता की स्थिति पर कोई बहुत ज्यादा फरक नहीं पड़ा।

दरअसल जर्मन गणितज्ञ लिबनीज गुरुत्वाकर्षण के कारणों को न खोज पाने की वजह से न्यूटन की काफी आलोचना किया करते थे। उन्होंने न्यूटन के इस विश्वास की भी खिल्ली उड़ाई कि अंतरिक्ष के खालीपन में भी आकर्षण के नियम लागू होते हैं।

मरते दम तक, लिबनिट्ज के दिमाग में दुश्मनी बनी रही। 1716 में जब मौत उनके करीब थी तो उन्होंने अपने एक दोस्त को लिखा, "अलविदा, वैक्यूम, परमाणु और  न्यूटन के सारे सिद्धांत।" जो दिखाता है कि न्यूटन के खिलाफ प्रतिद्वंदीता उनपे कितनी ज्यादा हावी थी।

हालांकि, हुक के साथ न्यूटन की प्रतिद्वंद्विता के विपरीत, इस संघर्ष में जश्न मनाने के  मौके बहुत कम थे।  लिबनीज़ के साथ न्यूटन की दुश्मनी उनके जीवन का एक शर्मनाक और छोटा अध्याय था।  इसने विज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया क्योंकि किसी व्यवसाय को बदसूरत कहना, उसके साथ न्याय नहीं करता है और दुर्भाग्य से लिबनीज़ ने ऐसा ही किया।

न्यूटन की उपलब्धियों ने उनके प्रशंसकों को निराश किया, लेकिन उनकी विरासत सुरक्षित है।
न्यूटन का 31 मार्च, 1727 को एक सुपरस्टार की तरह निधन हो गया। उन्हें “नाइट” की उपाधि मिली और उन्हें लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में दफन किया गया, जिसमें ब्रिटेन के कई सम्राट दफनाये गए थे।  वे किड्नी स्टोन यानि पथरी नामक बीमारी से पीड़ित थे। हालांकि कहा जाता है कि वे काफी गहरी पीड़ा में थे, लेकिन वे कभी रोये नहीं और कभी कोई शिकायत नहीं की।

यह भी कहा जाता है कि न्यूटन ज़िंदगी भर ब्रह्मचारी रहे। उनका कोई वारिस नहीं था।  लेकिन उनकी विरासत  काफी शानदार है। उन्होंने दुनिया को अंधकार के युग से बाहर निकाला। उनका मानना था कि आधुनिक दुनिया में प्रकृति को नियम-कानूनों की टर्म्स में समझा जाना चाहिए।

हालाँकि, अठारहवीं और उन्नीसवीं शताब्दी के कवि और साहित्य से जुड़े लोग न्यूटन की खोजों का बहुत कम समर्थन करते थे।  विलियम ब्लेक जैसे कवियों का मानना था कि ब्रह्मांड के रहस्य अब साहित्य रचने के लिहाज से उपयुक्त नहीं रह गए हैं क्योंकि न्यूटन ने उनसे पर्दा उठाकर हमारी कल्पनाओं के पंख काट दिए हैं। ब्लेक मानते थे कि न्यूटन ने दुनिया को "सबसे बोरिंग चीजों की फेहरिस्त" में शामिल कर दिया है।

हालांकि ब्लेक जैसे साहित्यकार अपने बयानों से न्यूटन के काम की ख्याति पर कोई खास असर नहीं डाल पाए। न्यूटन की विरासत सुरक्षित थी। यह दिन-ब-दिन बढ़ती गई और इसमें नई-नई चीजें जुड़ती गईं जो आज भी जारी है।

न्यूटन के एक सिद्धांत के अनुसार, ग्रेविटी और पृथ्वी की गति के कारण पृथ्वी भूमध्य रेखा यानि इक्वैटर पर उभरी हुई है और यह बात 1733 में एक दस साल लंबे फ्रांसीसी अभियान के द्वारा साबित हो चुका है।

ऊपर से, जब अल्बर्ट आइंस्टीन ने बीसवीं शताब्दी में भौतिक विज्ञान के आविष्कारों की अगली लहर की शुरुआत की तो  उन्होंने न्यूटनियन फिज़िक्स को ही अपना आधार बनाया।

विज्ञान और गणित के अपने प्रेम के अलावा भी न्यूटन की शख्सियत के एक और पक्ष का आखिरकार पता लगाया जा चुका है।

1930 के दशक में जब न्यूटन के एक दूर के रिश्तेदार की एक प्रॉपर्टी की बिक्री के बाद उसमें न्यूटन की रिसर्च के कई एडिशन पाये गए, तो यह पता चला कि न्यूटन रसायन विद्या की एक पुरानी और कम वैज्ञानिक तकनीक "ऐलकेमी" की प्रैक्टिस किया करते थे। दूसरे शब्दों में कहें तो वह पैरानार्मल विचारों यानि भूत प्रेत में भी विश्वास करते थे।

यह साफ है कि न्यूटन केवल ईमोशनलेस अरगुमेंट करने वाले व्यक्ति नहीं थे जैसा कि कुछ कल्पनाशील इतिहासकारों द्वारा उन्हें दिखाया गया है।

जब आप इसके बारे में सोचते हैं, तो पता चलता है कि  जिन जगहों पर अराजकता फैली थी वहाँ न्यूटन ने कानून और व्यवस्था को लागू करने की मांग की थी। गणित और तर्कशास्त्र के सिद्धांत, उनका सबसे प्रसिद्ध योगदान हो सकता है, लेकिन यह भी पूरी तरह सच है कि वह अनजा, रहस्यमय और पैरानार्मल विचारों को भी गले लगाने के लिए तैयार थे। भले ही यह बात आपको कितनी भी आश्चर्यजनक लगे लेकिन यह न्यूटन की ज़िंदगी की एक छुपी हुई सच्चाई है।

कुल मिलाकर
आइज़ैक न्यूटन अब तक विज्ञान के सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक हैं। गणितीय प्रमाण के आधार पर, उन्होंने हमेशा के लिए हमारे टैस्ट करने, अब्ज़र्व करने, और दुनिया की गतिविधि समझने के तरीके को बदल दिया।  न्यूटन का एक बड़ा योगदान है, कि  वह एनलाइटमेंट के दौरान जीवित थे। यह इतिहास का एक ऐसा समय था जब दुनिया का ज्यादातर हिस्सा जादू  और अंधविश्वास जैसी चीजों को पीछे छोड़ रहा था। उनकी गणित आधारित पद्धति के साथ ही साथ उनकी फन्डामेंटल खोजों के पैमाने आने वाली पीढ़ियों के लिए साइन्टिफिक जांच के लिए स्टैन्डर्ड निर्धारित करते हैं।

युबुक एप्प पर ध्रुवी के साथ आप सुन रहे थे Isaac Newton By James Gleick

ये समरी आप को कैसी लगी हमें yebook.in@gmail.com पर ईमेल करके ज़रूर बताइये।

आप और कौनसी समरी सुनना चाहते हैं ये भी ज़रूर बताएं। हम आप की बताई हुई समरी भी ज़रूर ऐड करेंगे।

कोई सवाल, सुझाव, या समस्या हो तो उसके लिए भी हमें ईमेल करें.  और गूगल प्ले स्टोर पर फाइव स्टार रेटिंग दे कर अपना प्यार बनाए रखें।

Keep reading, Keep learning, Keep growing.


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

YEAR WISE BOOKS

Indeals

BAMS PDFS

How to download

Adsterra referal

Top post

marrow

Adsterra banner

Facebook

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Accept !