The Power of No........ 💪...🔢

0
The Power of No

James Altucher and Claudia Azula Altucher
एक छोटे से शब्द की ताकत जानिए।

दो लफ़्ज़ों में
द पावर आफ नो (The Power of No) में बताया गया है कि किस तरह एक छोटा सा शब्द 'ना' हमारी जिन्दगी को एक नया रूप दे सकता है।  इस किताब की मदद से आप उन चीज़ों को ना कहना सीख सकते हैं जो आपके लिए अच्छी नहीं हैं और अपनी जिन्दगी की एक नई शुरुआत कर सकते हैं।

यह किसके लिए है
- वे जो आसानी से हाँ कह देते हैं।
- वे जो अपनी जरूरतों पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।
- वे जो ना कहने की ताकत और इसकी जरूरत के बारे में जानना चाहते हैं।

लेखक के बारे में
जेम्स आल्शर  ( James Altucher ) एक अमेरिकन हेज फंड मैनेजर, एन्टरप्रीन्युअर और लेखक। वे 20 कंपनियों के फाउन्डर हैं जिनमें एक स्टॅाकपिकर (StockPickr) भी है।
क्लॅाडिया एज़ुला आल्शर (Claudia Azula Altucher) एक योगा टीचर और एक लेखिका हैं। वे जेम्स एल्टुशर की पत्नी हैं । उनकी कुछ किताबों के नाम हैं बिकम ऐन आईडिया मशीन (Become an idea machine) और 21 थिंग्स यु नीड टु नो बिफोर स्टार्टिंग योगा (21 things you need to know before starting yoga )।

यह किताब आपको क्यों पढ़नी चाहिए? एक छोटे से शब्द की ताकत जानिए।
क्या आपको ना कहने में हिचकिचाहट होती है? क्या आप हमेशा दूसरों की ज़रूरतों को पूरा करने में खुद की ज़रूरतों को भूल जाते हैं? अगर ऐसा है तो आपको ना कहने की आदत डालनी ही होगी।

ना कहने के बहुत से फायदे हैं। आप दूसरों को ना कहकर खुद पर ध्यान दे सकते हैं।

  आप बुरे रिश्तों को ना कहकर अच्छे रिश्तों के लिए जगह बना सकते हैं। ना कहने से आपकी सेहत भी अच्छी बनी रहती है और जब आप कई चीज़ों को ना कहना सीख जाओगे तो आप के लिए खुद को हाँ कहना आसान हो जाएगा।

इस किताब की मदद से आप इन सभी बातों के बारे में जानेंगे और सीखेंगे कि एक छोटा से शब्द में कितनी ताकत होती है।

 

- कैसे हम बुरे रिश्तों को ना कहकर अच्छे रिश्ते बना सकते हैं।

- ना कहना किस तरह से हमारी जिन्दगी में शांति और सुकून ला सकता है।

- किस तरह हर चीज़ के लिए शुक्रगुजार होकर खुशी पा सकते हैं।

 

अगर आपको कोई काम अच्छा नहीं लगता तो आप उसे मत कीजिए।
अगर आप हमेशा दूसरों की ज़रूरतों के बारे में सोचेंगे और उनके काम करेंगे तो आप अपनी जरूरतों का खयाल नहीं रख पाएंगे। इसलिए बेहतर है कि आप उस काम के ना कह दीजिए जिसे आप नहीं करना चाहते।

आप इस दुनिया में सबसे अनोखे हैं। आपके जैसा अंगूठे के निशान वाला कोई दूसरा पैदा नहीं हुआ। अगर आप मुकेश अंबानी नहीं बन सकते तो मुकेश अंबानी भी 'आप' नहीं बन सकता। इसलिए आपको पूरा हक है कि आप अपने फैसले खुद लें और वो काम ना करें जिसे आप नहीं करना चाहते।

अगर आप बिना मन से कोई काम करते हैं तो वो आपके लिए दुख का कारण बन सकता है। ऐसे में यही बेहतर रहेगा कि आप उस काम को मत कीजिए।

अगर आपको लगता है कि आपके ना कहने से सामने वाले को तकलीफ होगी तो आप कुछ इस तरह से सोचिए। मान लीजिए आपको किसी की मदद की जरूरत हो लेकिन वो आपकी मदद ना करना चाहता हो। क्या आपको अच्छा लगेगा कि कोई आपका काम बेमन से करे? नहीं। बल्कि आपको लगेगा कि आप उसके लिए एक बोझ बन गए हैं। साथ ही आपको यह भी लग सकता है कि वो व्यक्ति आप से नाराज हो गया है क्योंकि आप उससे अपना काम करवा रहे हैं।

अब जब आपने औरों को ना कह दिया है तो वक्त आ गया है कि आप अपने बारे में सोचें। अगर आप ये फैसला नहीं कर पा रहे हैं कि आपको क्या करना है तो आप एक लाईब्रेरी में जाइए और अलग अलग तरह की किताबें पढ़िये। आप वो किताबें पढ़िये जिसमें आपको रूचि हो। ऐसा कर के आप अपने रास्ते ढूंढ सकते हैं।

 

आप अपना ध्यान हमेशा अच्छी चीज़ों पर ही लगाइए और बाकी सभी चीजों को ना कह दीजिए।
एक निराशावादी के शब्द होते हैं - आधा ग्लास खाली है। एक आशावादी के शब्द होते हैं - आधा ग्लास भरा है। आप आशावादी से भी ऊपर जा सकते हैं अगर आप सिर्फ पानी पर ध्यान देकर ये सोचें कि इतने पानी से मेरी प्यास बुझ जाएगी।आसान शब्दों में कहें तो आप उस चीज़ पर ध्यान लगाइए जो आपके पास है। आप उसके बारे में मत सोचिए जो आपके पास नहीं है।

अगर आप इसलिए परेशान हैं क्योंकि आपको प्रमोशन नहीं मिल रहा तो आप ये सोचकर खुश रहिए कि कम से कम आपके पास एक नौकरी तो है। आप उस चीज़ पर ध्यान लगाइए जो आपके पास है और जिसके लिए आप शुक्रगुजार हैं। ऐसा कर के आप खुश रह सकते हैं।

इसके अलावा आप उन चीज़ों पर से ध्यान हटाइए जो आपको परेशान करती हैं। अगर आपने न्यूज़ में कोई कार एक्सिडेंट देखा है और वो आपको परेशान कर रही है कि कहीं कल आपका एक्सिडेंट ना हो जाए तो आप टीवी बंद कर के कहीं घूमने चले जाइए।

अगर आप अपने आस पासके शोर को अनदेखा करेंगे तो आप अपने अंदर की आवाज को सुन पाएंगे। इससे आपको शांति मिलेगी और आप अपने आस पास के लोगों को अच्छे से समझ पाएंगे। अगर आप शांति पाना चाहते हैं तो आप अपने आस पास के हर व्यक्ति पर थोड़ी सी नज़र रखिये। आप देखेंगे कि आप उन लोगों को अच्छे से समझ पा रहे हैं और उनकी परेशानी या अकेलेपन को महसूस कर पा रहे हैं।

 

आप ना कहकर अपने हाँ कहने की क्षमता बढ़ा सकते हैं।
अब तक हमने देखा कि किस तरह हम अपनी जिन्दगी में छोटी छोटी चीज़ों को ना कह कर खुशी पा सकते हैं । इस सबक में हम देखेंगे कि हम अपनीहाँ कहने की ताकत को कैसे बढ़ा सकते हैं।

हाँ की ताकत तीन चीज़ों से मिलकर बनी है :-

- उन चीज़ों पर ध्यान देने की क्षमता जिसके लिए आप शुक्रगुजार हैं।

- दूसरों की भावनाओं और बातों को समझना।

- उन चीज़ों पर से ध्यान हटाना पो हमें दुख पहुँचाती हैं।

आप हर चीज़ के लिए शुक्रगुजार होकर अपनी हाँ कहने की क्षमता बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आप यह काम कीजिए।

सबसे पहले आप उन चीज़ों की लिस्ट बनाइए जो आपको परेशान करती हैं। इसमें आप वो सारी चीजें लिख सकते हैं जो आप चाहते हैं पर हासिल नहीं कर पा रहे या फिर वो चीज़ें लिखिए जिनसे आपको चिढ़ है।

अब आप उन चीज़ों की एक लिस्ट बनाइए जो आपके पास हैं और जिनके लिए आप शुक्रगुजार हैं। आप हर रोज़ ऐसी 10 चीज़ों के बारे में सोचिए जो आपके पास हैं और आपको खुशी देते हैं। ऐसा कर के आप अपना ध्यान अच्छी चीज़ों पर लगा पाएंगे और उन चीज़ों को ना कह पाएंगे जो आपको परेशान करती हैं।

अपनी हाँ कहने की ताकत को बढ़ाने के लिए आप अपने शरीर के अंदर और बाहर की ज़रूरतों पर ध्यान दीजिए।

अगर आपको आलस आ। रहा है तो आप सैर पर जाइए। अगर आप उलझन में हैं तो गाने सुनिए। अगर आप तनाव में हैं तो ध्यान कीजिए और अगर आपको समझ में नहीं आ रहा कि क्या करना है तो आप किताबें पढ़िए।

इस तरह आप अपने शरीर की जरूरतों का खयाल रखकर बुरी चीज़ों को ना कह सकते। हैं और अच्छी चीज़ों को हाँ कह कर और अपनी जिन्दगी में लाकर उसे एक नया रूप दे सकते हैं ।

 

कुल मिला कर
ना कहना हमारे लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।बुरे रिश्तों को ना कहकर हम अच्छे रिश्ते बना सकते हैं। दूसरों की जरूरतों को ना कहकर हम अपनी जरूरतों पर ध्यान दे सकते हैं। शोर को ना। कहकर हम अपनी अंदर की आवाज सुन सकते हैं और अपनी परेशानियों को ना कहकर हम अपनी खुशियाँ बढ़ा सकते हैं।

 


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

YEAR WISE BOOKS

Indeals

BAMS PDFS

How to download

Adsterra referal

Top post

marrow

Adsterra banner

Facebook

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Accept !